Operation Sindoor के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई अहम एयरबेस को निशाना बनाया था. भारत के लड़ाकू विमानों ने सटीकता के साथ इन ठिकानों पर हमले किए थे. इस हमले में पाकिस्तान के कुल कितने फाइटर जेट्स गिरे, ये पता चल गया है, जानने के लिए देखें वीडियो.
हमारे देश में बढ़ती हुई जनसंख्या एक बड़ी समस्या है. इसे कम करने के लिए सरकार आए दिन नई-नई नीतियां तैयार करती है. बावजूद इसके जनसंख्या वृद्धि पर उस तरह से लगाम नहीं लग पा रही है, जैसी लगनी चाहिए. वहीं कुछ देशों में आबादी पर लगाम लगाने के लिए नीतियां लागू की गईं और फिर उन्हें हटाने की नौबत आ गई. कुछ ऐसा ही हुआ वियतनाम में भी, जहां की सरकार लोगों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह दे रही है.
वियतनाम सरकार ने 37 साल से लागू दो बच्चों की सीमा वाली नीति को आधिकारिक रूप से खत्म कर दिया है. यह फैसला देश की नेशनल असेंबली की स्टैंडिंग कमेटी ने मंगलवार को हनोई में लिया. अब वियतनाम में कपल या सिंगल पैरेंट्स खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें कितने बच्चे चाहिए, कब बच्चे चाहिए और दो बच्चों के बीच कितना अंतर होगा. ये उन लोगों के लिए राहत की खबर है, जो अभी बच्चे पैदा कर सकते हैं.